बावे वाली माता जम्मू से माता मचैल भवन पहुंची पवित्र छड़ी और ज्योत

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 19 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू के बावे वाली माता मंदिर से रवाना हुई माता मचैल की पवित्र छड़ी और पवित्र ज्योत कल शाम मचैल भवन पहुंच गई। पवित्र छड़ी और ज्योत के पहुंचने पर स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

माता मचैल भवन पहुंचने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पवित्र छड़ी और ज्योत का पूजन किया तथा उन्हें फूल मालाओं से सजाया। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने पवित्र छड़ी और ज्योत की विधिवत परिक्रमा कर उन्हें मंदिर परिसर में स्थापित किया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्य हवन-यज्ञ में शामिल होकर माता रानी से जम्मू-कश्मीर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं। पवित्र छड़ी और ज्योत के पहुंचने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story