गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील का आयोजन किया गया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 18 जून (हि.स.)।

गुरु अर्जन देव सिंह जी के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा यादगार विक्रम जीत सिंह प्रबंधक कमेटी द्वारा छबील का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु साहिब जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और अन्य व्यवस्थाएं की गईं। इस मौके पर विधायक ईस्ट युद्धवीर शेट्टी भी उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु अर्जन देव जी के बलिदान को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story