जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मिला जंग लगा मोर्टार का गोला
Apr 13, 2026, 15:59 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
पुंछ, 13 अप्रैल (हि.स.)। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के एक अग्रिम गांव में एक पुराना जंग लगा मोर्टार का गोला मिला। अधिकारियों ने बताया कि मेंढर के बालाकोट इलाके में संदोते के पास एक खुले मैदान में ग्रामीणों ने मोर्टार का गोला देखा।
अधिकारियों ने बताया कि सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया mऔर बाद में नियंत्रित विस्फोट में मोर्टार के गोले को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

