राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’


जम्मू, 29 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस जम्मू की ओर से पुलिस स्टेशन बाग-ए-बाहू में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इसमें बाहू किले के युवाओं और पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने किया।

दौड़ का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना था। थाना प्रभारी ने युवाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पुलिस कर्मियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन एकता और अखंडता के मूल्यों को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story