आरएस पुरा के वार्ड नंबर 9 में जल निकासी समस्या पर प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 20 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू के आरएस पुरा कस्बे के वार्ड नंबर 9 के निवासियों ने क्षेत्र में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के विरोध में नगर पालिका आरएस पुरा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन और दैनिक जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने और क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story