धोखाधड़ी मामले में 8 वाहन जब्त
जम्मू, 16 सितंबर (हि.स.)।
पुलिस स्टेशन आरएस पुरा ने धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान करीब 80 लाख रुपये मूल्य के 8 वाहनों को जब्त किया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच तथा कथित अपराध से संबंधित संपत्ति को सुरक्षित करने के उद्देश्य से की गई।
जब्त वाहनों में टाटा पंच, स्कॉर्पियो, स्विफ्ट डिजायर, बोलेरो, होंडा सिटी और एक्सयूवी 300 शामिल हैं। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि वाहनों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में लिया गया और आवश्यक जब्ती दस्तावेज तैयार किए गए। बाद में अदालत के आदेश के अनुसार वाहनों को उनके वैध मालिकों को सौंप दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका तथा संबंधित संपत्ति का पता लगाने में जुटी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

