दढ़प-जीवन नगर सड़क की जर्जर हालत से हादसों का बढ़ा खतरा
Aug 24, 2026, 16:14 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 24 अगस्त (हि.स.)।
दढ़प से जीवन नगर तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिसके चलते हादसों का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने और गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं का खतरा कम हो और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

