महानिदेशक जितेंद्र कुमार ने कटड़ा से बारामूला रेलखंड का सुरक्षा निरीक्षण किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 16 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक जितेंद्र कुमार ने कटड़ा से बारामूला रेलखंड का व्यापक सुरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टेड रेल ब्रिज अंजी ब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महानिदेशक ने दोनों पुलों पर जवानों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, गश्त, प्रवेश नियंत्रण और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा कटड़ा, बनिहाल, अनंतनाग, श्रीनगर और बारामूला रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा, बैगेज स्कैनर, प्लेटफॉर्म गश्त और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की गई। उन्होंने सुरंगों, पुलों और रेलवे ट्रैक पर निगरानी बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आदित्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। महानिदेशक ने सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या नजदीकी जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778177 Articles

Share this story