रॉयल लीजेंड क्लब ने 15.1 ओवर में हासिल की आसान जीत

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 20 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू में आयोजित दूसरे शेर-ए-कश्मीर डे एंड नाइट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के 9वें मुकाबले में रॉयल लीजेंड क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। “से नो टू ड्रग्स” अभियान के तहत आयोजित इस टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियन क्लब 133 रन पर सिमट गया, जिसमें सुनील कुमार ने 42 रन बनाए। जवाब में रॉयल लीजेंड क्लब ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्य ने 45 रनों की तेज पारी खेली, जबकि एजी 37 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में अंचल सिंह ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री भाऊ रामपाल और विशेष अतिथि महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story