मेंढर में सड़कों के विकास को रफ्तार, 3 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट शुरू
मेंढर, 09 अप्रैल (हि.स.)। जावेद अहमद राणा ने गुरुवार को मेंढर में 3.19 करोड़ से अधिक लागत के कई सड़क विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं में एनएच144 ए कल्लर से शधारा शरीफ तक सड़क निर्माण, आरी-सरहुटी सड़क का उन्नयन, डारा टॉप और शाहस्तार जियारत तक सड़कों की मैकाडमाइजेशन शामिल हैं। राणा ने कहा कि दूरदराज और सीमा क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में हर क्षेत्र को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने इन परियोजनाओं से आवागमन, व्यापार और रोजगार में सुधार की उम्मीद जताई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

