जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के चार लोग घायल

WhatsApp Channel Join Now


अनंतनाग, 04 अप्रैल (हि.स.)। शनिवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगम क्रॉसिंग पर एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना व्यस्त संगम जंक्शन पर एनएच-44 पर हुई जो कश्मीर घाटी को देश के शेष भाग से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है।

अधिकारियों ने बताया कि घायल सभी लोग पर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और उन्हें घटना के तुरंत बाद इलाज के लिए बिजबेहरा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है हालांकि उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और दुर्घटना के कारणों के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ लेकिन बाद में बहाल कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story