राइजिंग स्टार कोर के जीओसी ने कठुआ में सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की
जम्मू 18 मार्च (हि.स.)। राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजन शरवत ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के मछेड़ी सेक्टर में तैनात सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की।
कठुआ जिले के बानी-मछेड़ी पहाड़ी क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में कई हमले और मुठभेड़ें हुई हैं। इसे अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से डोडा, किश्तवाड और उधमपुर जिलों तक घुसपैठ का मार्ग माना जाता है।
रक्षा पीआरओ, जम्मू ने बताया कि राइजिंग स्टार कोर के जीओसी ने बानी-मछेड़ी सेक्टर (कठुआ जिला) में तैनात सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। जीओसी ने सैनिकों की युद्ध तत्परता, उच्च मनोबल और हर परिस्थिति में मिशन की सफलता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

