बढ़ती महंगाई से आम लोगों का बजट बिगड़ा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 14 जुलाई (हि.स.)।

लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की जिंदगी पर गहरा असर डाला है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सब्जियों, राशन, खाद्य तेल और अन्य जरूरी घरेलू सामानों की कीमतों में पिछले कुछ महीनों के दौरान भारी बढ़ोतरी हुई है जिससे परिवारों के लिए रोजमर्रा के खर्चों का प्रबंधन करना मुश्किल होता जा रहा है।

लोगों का कहना है कि जहां एक ओर जीवन-यापन की लागत लगातार बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर आमदनी में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में मासिक बजट संतुलित रखना बड़ी चुनौती बन गया है। बढ़ती महंगाई के कारण मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने और आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की है।

उनका कहना है कि समय पर सरकारी हस्तक्षेप से महंगाई पर अंकुश लगाया जा सकता है और लोगों की आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story