कंटोनमेंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन ऋषि दत्त शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में फहराया तिरंगा
जम्मू,, 15 अगस्त (हि.स.)।
जम्मू कंटोनमेंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन ऋषि दत्त शर्मा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कंटोनमेंट क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में उत्साह और गौरव के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।
ऋषि दत्त शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और देशभक्ति का संदेश दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

