अखनूर में अपनी रिवॉल्वर से गोली चलने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 08 जून (हि.स.)। जम्मू के अखनूर के घन्नी चौकी चौरा में एक व्यक्ति को गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल की पहचान राज कुमार (40) पुत्र अमर नाथ निवासी घन्नी चौकी चौरा अखनूर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार राज कुमार की अपनी ही रिवॉल्वर से गोली चल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उनके पेट में गोली लगी है। गोली लगने के तुरंत बाद राज कुमार को जी.एम.सी.एच. जम्मू में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं रिश्तेदारों ने घटना की सूचना पुलिस पोस्ट चौकी चौरा को दे दी है और पुलिस ने संज्ञान ले लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story