मिशन युवा की प्रगति की समीक्षा, उद्यम मेंटरशिप एवं स्वयं सहायता समूह जागरूकता पर दिया जोर
कठुआ, 27 फरवरी (हि.स.)। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने मिशन युवा के तहत जिले में विभिन्न घटकों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उद्यम मेंटरशिप, स्वयं सहायता समूह जागरूकता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
डीसी ने एंटरप्राइज मेंटरशिप को मजबूत बनाने के लिए डीआईसी के महाप्रबंधक को स्थानीय उद्योगों और उद्यमों को मेंटरशिप ढांचे से जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि इच्छुक उद्यमियों को मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग मिल सके। उन्होंने उद्यम जागृति पहल के तहत स्वयं सहायता समूह महिलाओं के बीच उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी ब्लॉकों में साप्ताहिक जागरूकता सत्र आयोजित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्वयं सहायता समूह सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, पात्र ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण और जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाएं मिशन युवा के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभा सकती हैं। बैठक में डीआईसी महाप्रबंधक मुश्ताक चैधरी, सहायक निदेशक रोजगार पियूषा खजूरिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (छत्स्ड) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

