हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियानों की तैयारियों की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now


हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियानों की तैयारियों की समीक्षा


कठुआ, 08 अगस्त (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने शनिवार को हर घर तिरंगा और वंदे मातरम अभियानों के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में दोनों अभियानों के तहत प्रस्तावित दिनवार गतिविधियों और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई तथा विभिन्न विभागों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। उपायुक्त ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण और प्रभावी ढंग से आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करते हुए सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाई जाए।

उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं, महिलाओं, पंचायती राज संस्थाओं, नागरिक समाज संगठनों और बाजार संघों को भी इन अभियानों से जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक भागीदारी की भावना को मजबूत किया जा सके। उपायुक्त ने अधिकारियों को दिनवार कार्यक्रम कैलेंडर तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन, उचित समन्वय और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीसी कठुआ महिमा मदान, पीओ आईसीडीएस मोहम्मद सईद खान, जीएम डीआईसी मुश्ताक चैधरी, आईएएस प्रोबेशनर निधि, सीपीओ रंजीत ठाकुर सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story