बसोहली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
बसोहली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा


बसोहली, 12 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में एडीसी पंकज भगोत्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एडीसी ने संबंधित विभागों को समारोह की व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

एडीसी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होगा जबकि बारिश की स्थिति में कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय में होगा। ध्वजारोहण सुबह 8 :55 बजे किया जाएगा।

सरकारी निर्देशों के अनुसार ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रगीत और इसके बाद राष्ट्रगान होगा। उन्होंने समारोह स्थल पर पेयजल, चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बीएमओ को डॉक्टरों की टीम सहित एंबुलेंस और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रखने को कहा गया।

सूचना विभाग को समारोह की कवरेज तथा सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वागत समिति और स्थल प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया। बाद में एडीसी ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story