पीएम-एसवाईएम योजना की समीक्षा, डीसी ने असंगठित मजदूरों तक पहुंच बढ़ाने पर दिया जोर
कठुआ, 18 मई (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने सोमवार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में योजना के तहत पंजीकरण की स्थिति, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों तक पहुंच में आ रही बाधाओं और अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई।
सहायक श्रम आयुक्त पियूषा खजूरिया ने योजना के तहत वर्तमान पंजीकरण और नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाने के प्रयासों की जानकारी दी। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों और घरेलू कामगारों को योजना के लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाए जाएं और जमीनी स्तर पर कैंप आयोजित किए जाएं। इसके बाद उपायुक्त ने जनभागीदारी एम्पावरमेंट पोर्टल की भी समीक्षा की और विकास कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए समय पर अपडेट करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और डिजिटल माध्यम से जनता की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

