हीरानगर में पंचायत मतदाता सूची संशोधन की समीक्षा, पात्र मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
हीरानगर में पंचायत मतदाता सूची संशोधन की समीक्षा, पात्र मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर


कठुआ, 01 अप्रैल (हि.स.)। उप मंडल मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी हीरानगर फुलैल सिंह की अध्यक्षता में पंचायत निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में हीरानगर, मढ़हीन और डिंगा अंब के बीडीओ एवं एईआरओ ने भाग लिया, जबकि पंचायत बूथ स्तर के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

बैठक के दौरान एसडीएम ने 01 अप्रैल 2026 तक पात्र हुए सभी नागरिकों का अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार, अपात्र नामों को हटाने और मतदाताओं के स्थानांतरण से जुड़े मामलों के समयबद्ध निपटारे पर विशेष जोर दिया गया। एईआरओ को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रक्रिया की निगरानी कर समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे पंचायत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं और विवरण की जांच करें। विशेष कैंप दिवसों के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर ऑन-द-स्पॉट सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story