पुंछ में विकास कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
पुंछ में विकास कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर


पुंछ, 07 अप्रैल (हि.स.)। मंत्री जावेद अहमद राणा ने मंगलवार को पुंछ जिले में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने उमर सरकार की प्राथमिकताओं/गुणवत्तापूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर, सतत विकास और समयबद्ध परियोजनाओंकृपर जोर दिया।

बैठक में पीएमजीएसवाई, मनरेगा, जल शक्ति, बिजली, सड़क, पर्यटन समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने, बाधाओं को दूर करने और पहाड़ी क्षेत्रों में टिकाऊ व पर्यावरण अनुकूल निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण, जनकल्याण योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने पर भी बल दिया। अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने सभी विभागों को तय समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने और संसाधनों के प्रभावी उपयोग से आम जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story