मिशन युवा की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मिशन युवा की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश


बिलावर, 19 जून (हि.स.)। उपमंडल बिलावर में एडीसी विश्वजीत सिंह की अध्यक्षता में मिशन युवा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों, बैंकों, युवा दूतों व अन्य हितधारकों ने भाग लिया।

बैठक में आवेदन प्रक्रिया, बैंक स्वीकृतियां, लंबित मामलों व उद्यमिता गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। एडीसी ने बैंकों को पात्र मामलों का शीघ्र निपटारा कर समय पर स्वीकृति और वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान आगामी उद्यम जागृति 5.0 अभियान पर भी चर्चा हुई जिसके तहत घर-घर जाकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों ने सभी हितधारकों को समन्वय के साथ कार्य कर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story