नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प


बसोहली, 16 सितंबर (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करना रहा।

इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशे एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की शपथ ली। प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। उन्होंने देश को नशा मुक्त बनाने और समाज व राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. राज किरण के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. रविंदर कौर, डॉ. शुभ कुमार, डॉ. नेहा बंद्राल, डॉ. वैष्णो देवी, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. विशाल शर्मा और डॉ. निखिल भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मेघा शर्मा ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story