प्रीत नगर में लोगों का पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
जम्मू,, 16 मई (हि.स.)।
जम्मू के प्रीत नगर इलाके में लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए जिन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
लोगों ने प्रशासन और पीएचई विभाग से जल्द जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

