परगवाल में जमीन के मालिकाना हक की मांग फिर उठी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 22 सितंबर (हि.स.)।

सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में पाकिस्तान से आए लोगों ने अपनी जमीन के मालिकाना हक की मांग एक बार फिर सरकार के सामने रखी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन से जुड़े अधिकार स्पष्ट नहीं होने के कारण उन्हें खेती-किसानी से संबंधित सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं और यदि उन्हें जमीन का मालिकाना हक मिलता है तो वे सरकारी योजनाओं के लिए पात्र हो सकेंगे और खेती से जुड़ी आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से जमीन से जुड़े मामलों का जल्द समाधान करने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story