काले रिबन बांधकर तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे जीएमसी कठुआ के रेजिडेंट डॉक्टर, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
काले रिबन बांधकर तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे जीएमसी कठुआ के रेजिडेंट डॉक्टर, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग


कठुआ, 21 नवंबर (हि.स.)। सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ के पीजी सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर डॉक्टरों ने काले रिबन बांधकर विरोध जताया और सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में पिछले सात वर्षों से लंबित स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी लीव) का प्रावधान और समान काम के लिए समान वेतन शामिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें एम्स और श्रीनगर के समान स्टाइपेंड दिया जाना चाहिए ताकि उनके साथ वेतन संबंधी भेदभाव न हो। डॉक्टरों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने सरकार से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर जायज मांगों का समाधान करने की मांग की ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781109 Articles

Share this story