शोधार्थी अद्वितीय इंदु महाजन को पीएचडी की उपाधि

WhatsApp Channel Join Now
शोधार्थी अद्वितीय इंदु महाजन को पीएचडी की उपाधि


जम्मू, 09 मई (हि.स.)। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस के शोधार्थी अद्वितीय इंदु महाजन को प्रबंधन विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। अद्वितीय, अनु राधा एवं हिंदू भूषण के पुत्र हैं। उन्होंने अपना शोध कार्य स्कूल ऑफ बिजनेस की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राशि टग्गर के निर्देशन में पूरा किया। उनके शोध प्रबंध का विषय “कंज्यूमर एडॉप्शन ऑफ ऑगमेंटेड रियलिटी टेक्नोलॉजीज: इन्वेस्टिगेटिंग इन्फ्लुएंसिंग फैक्टर्स एंड बैरियर्स” रहा जिसमें आधुनिक विपणन शोध के अंतर्गत तकनीक, उपभोक्ता व्यवहार और उपभोक्ता अनुभव के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया गया।

अद्वितीय के शोध कार्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। उनके शोध पत्र एबीडीसी और स्कोपस सूचीबद्ध जर्नलों में प्रकाशित हुए हैं। इनमें रिटेलिंग और उपभोक्ता सेवाओं की पत्रिका में प्रकाशित शोध पत्र भी शामिल है जिसका इम्पैक्ट फैक्टर 13.5 बताया गया है। यह स्कूल ऑफ बिजनेस के शोधार्थियों की उच्च प्रभाव वाली उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है। इसके अलावा उन्हें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में दो “बेस्ट पेपर अवॉर्ड” भी प्राप्त हुए हैं। अद्वितीय ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल ऑफ बिजनेस के सहयोग को देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रगति कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story