कठुआ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन एवं मेडिकल कैंप, 100 ट्रैकसूट व छाते वितरित

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन एवं मेडिकल कैंप, 100 ट्रैकसूट व छाते वितरित


कठुआ, 27 फरवरी (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ ने समाज कल्याण विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय कार्य योजना वरिष्ठ नागरिकों के तहत गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन कठुआ में एक दिवसीय मनोरंजन व मेडिकल कैंप का आयोजन किया। कार्यक्रम में विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण मुख्य अतिथि तथा उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिसमें कॉलेज प्राचार्य, डीएसडब्ल्यूओ वरुण चैधरी, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और उपायुक्त द्वारा 100 वरिष्ठ नागरिकों को ट्रैकसूट और 100 छाते वितरित किए गए। साथ ही बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए फिल्म शो भी आयोजित किया गया। कैंप के दौरान आईएसएम/आयुष विभाग की टीम ने स्वास्थ्य जांच कर वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। विधायक डॉ. भारत भूषण ने जिला प्रशासन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की, जबकि उपायुक्त राजेश शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए जिले के अन्य उपमंडलों में भी ऐसे कैंप आयोजित किए जा रहे हैं और समाज को बुजुर्गों की देखभाल के लिए आगे आना चाहिए

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story