रियासी पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया; आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

रियासी, 17 जून (हि.स.)। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए रियासी पुलिस ने कटरा पुलिस स्टेशन में दर्ज चोरी के एक मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है और 1 लाख रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद की है।

16 जून 2026 को काकरियाल पुलिस पोस्ट पर सादिक अहमद पिता फज़ल हुसैन निवासी मूड़ी तहसील कटरा जिला रियासी से एक लिखित शिकायत मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि 15/16 जून 2026 की रात मूड़ी स्थित उनके खेत से लगभग 1 लाख रुपये मूल्य की चार बकरियां चोरी हो गई । शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कटरा पुलिस स्टेशन ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत एफआईआर नबर 191/2026 दर्ज की और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने तकनीकी सहायता और स्थानीय सूचना नेटवर्क का इस्तेमाल करके अहम सुराग जुटाए। आखिरकार इन प्रयासों से आरोपी ज़ुबैर हुसैन पिता अब्दुल रशीद निवासी महोर हाल निवासी तलवाड़ा तहसील और जिला रियासी की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और आगे की जांच के बाद आरोपी के पास से चोरी की चारों बकरियां बरामद कर ली गईं। चोरी किए गए जानवर एक ऑटो-लोड कैरियर रजिस्ट्रेशन नंबर जेके 02डीएम 7850 के कैरियर कम्पार्टमेंट में छिपाकर रखे गए थे। अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी ज़ब्त कर लिया गया है। तेजी से बरामदगी और गिरफ्तारी, अपराध को रोकने और पीड़ितों को न्याय दिलाने में रियासी पुलिस की पेशेवर कार्यक्षमता और समर्पण को दर्शाती है। मामले में आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story