रियासी पुलिस ने नौ देवियां में नाका चेकिंग के दौरान अवैध शराब की 58 बोतलें ज़ब्त कीं, मामला दर्ज
रियासी, 07 अगस्त(हि.स.)। रियासी पुलिस ने कटरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नौ देवियां में नाका चेकिंग के दौरान अवैध शराब की एक खेप ज़ब्त करके एक और सफलता हासिल की है।
आज कटरा पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम नौ देवियां में रूटीन नाका चेकिंग कर रही थी तभी रियासी से कटरा की ओर जा रहे एक व्यक्ति को चेकिंग के लिए रोका गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से जेके स्पेशल व्हिस्की की 58 बोतलें बरामद हुईं।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान सतवीर सिंह पिता अमर चंद, निवासी सेरी बगाल कटरा के तौर पर बताई।
इस मामले में कटरा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223( ए) और आबकारी अधिनियम की धारा 48(ए) के तहत प्राथमिकी नंबर 267/2026 दर्ज की गई है।
मामले की आगे की जांच चल रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

