रियासी पुलिस ने नोमेन नाका पर 6 ग्राम हेरोइन बरामद की

WhatsApp Channel Join Now

रियासी, 26 मई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने निरंतर अभियान को जारी रखते हुए रियासी पुलिस ने नोमेन नाका कटरा में नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से हेरोइन बरामद करके एक और सफलता हासिल की। आज पुलिस चेक प्वाइंट (पीसीपी) नोमेन पर नियमित नाका चेकिंग और तलाशी के दौरान जम्मू की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस पार्टी ने रोका। उसकी तलाशी के दौरान उसकी पतलून की जेब से लगभग 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान शुभम भंडारी पुत्र मुनीश भंडारी निवासी अफगान मोहल्ला, कच्ची छावनी, जम्मू के रूप में बताई। इस संबंध में थाना कटरा पर मुकदमा एफआइआर संख्या 161/2025 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story