रियासी पुलिस ने नशा विरोधी अभियान तेज किया; कटरा में 2.5 ग्राम हेरोइन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
रियासी पुलिस ने नशा विरोधी अभियान तेज किया; कटरा में 2.5 ग्राम हेरोइन जब्त


रियासी, 28 मई (हि.स.)। चल रहे नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ अपने निरंतर अभियान को जारी रखते हुए रियासी पुलिस ने कटरा में एक ड्रग तस्कर को पकड़कर और उसके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) बरामद करके एक और सफलता हासिल की।

पुलिस स्टेशन कटरा की एक पुलिस पार्टी ने अंबिका चौक, कटरा पर नाका चेकिंग ड्यूटी करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका जिसका नाम अशोक कुमार पुत्र गगु निवासी मटियाल, तहसील कटरा था जो एशिया चौक से फाउंटेन चौक कटरा की ओर आ रहा था। उक्त व्यक्ति की चैकिंग व व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 2.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन कटरा में धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला एफआईआर संख्या 165/2026 दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story