रियासी पुलिस ने अवैध प्रेगाबालिन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज की , रानसू में 400 कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

रियासी , 12 अक्टूबर,(हि.स.)। प्रेगाबालिन कैप्सूल के अवैध कब्जे और दुरुपयोग के खिलाफ अपने लगातार अभियान को जारी रखते हुए रियासी पुलिस ने रानसू इलाके में एक व्यक्ति को पकड़ा है और उसके पास से 400 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए हैं।

रानसू पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने कोटला मोड़, रानसू में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को रोका जिसकी पहचान राजिंदर कुमार पुत्र रतन लाल निवासी थेरू कोटला रानसू, जिला रियासी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 40 स्ट्रिप बरामद हुईं जिनमें से प्रत्येक में 10 प्रेगाबालिन कैप्सूल थे (हर कैप्सूल 300 एम जी का था) यानी कुल 400 कैप्सूल मिले।

पूछताछ करने पर वह व्यक्ति कैप्सूल रखने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इन कैप्सूल को रखना रियासी के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी उस आदेश और नोटिफिकेशन का उल्लंघन पाया गया जिसमें प्रेगाबालिन कैप्सूल रखने पर रोक या प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अनुसार रानसू पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत प्राथमिकी नंबर 15/2026 दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई प्रेगाबालिन के अवैध कब्जे और दुरुपयोग के खिलाफ रानसू पुलिस द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई के तहत की गई है।

इससे पहले 9 अक्टूबर, 2026 को रानसू पुलिस स्टेशन ने दो लोगों को पकड़ा था और उनके पास से 60 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए थे जिसके बाद बीएनएस की धारा 223 के तहत प्राथमिकी नंबर 13/2026 दर्ज की गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759352 Articles

Share this story