रियासी पुलिस ने पीएसए के तहत आदतन अपराधी को हिरासत में लिया

WhatsApp Channel Join Now

रियासी, 30 सितंबर, (हि.स.)। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से एक अहम कार्रवाई करते हुए रियासी पुलिस ने जम्मू कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट 1978 के प्रावधानों के तहत एक आदतन अपराधी को हिरासत में लिया है।

शिवाजी सिंह पिता जसवंत सिंह निवासी रायपुर डोमाना, जम्मू वर्तमान निवास कटरा को रियासी के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट द्वारा जारी पीएसए ऑर्डर नंबर 02- पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया है। उसे उधमपुर की जिला जेल में रखा गया है। यह व्यक्ति बार-बार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं।

पहले भी कई मामलों में गिरफ्तारी होने के बावजूद वह सार्वजनिक शांति और व्यवस्था के लिए नुकसानदेह गतिविधियों में शामिल रहा। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं ।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की जांच और खुफिया जानकारी से पता चला कि वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहा था जिससे इलाके में शांति और व्यवस्था के लिए खतरा पैदा हो रहा था। इसके बाद रियासी पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के खिलाफ गतिविधियों का ब्योरा देते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट के आधार पर सक्षम अधिकारी ने पीएसए के तहत हिरासत में लेने का आदेश जारी किया जिसे आज सफलतापूर्वक लागू किया गया और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को जिला जेल उधमपुर भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story