रियासी के पास मेटाडोर पलटने से दो लोगों की मौत, सात घायल
Sep 14, 2026, 12:28 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रियासी, 14 सितंबर (हि.स.)
सोमवार को रियासी जिले के बक्कल टनल इलाके के पास यात्रियों से भरी एक मेटाडोर के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेके14बी-2973 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली मेटाडोर बक्कल से रियासी की ओर जा रही थी तभी टनल के पास सड़क पर पलट गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए और उनकी पहचान की जा रही है।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया गया है। इस बीच पुलिस ने ज़रूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

