रियासी में टेम्पो सड़क से फिसलकर नीचे गिरा,  एक महिला की मौत, 3 घायल

WhatsApp Channel Join Now


रियासी, 29 अक्टूबर (हि.स.)।

बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात रियासी के डंसल इलाके में एक टेम्पो सड़क से फिसलकर नीचे गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग बच्ची समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा डंसल के 'लास्ट गल्ला' के पास हुआ जिसमें एक महिला की जान चली गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। मृतक महिला की पहचान धनौर निवासी गुलशन (45) के रूप में हुई है। घायलों में धनौर निवासी सुभाष, धारोर निवासी और वाहन चालक अल्ताफ तथा एक नाबालिग बच्ची शामिल है जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। इस बीच, घटना का संज्ञान ले लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768617 Articles

Share this story