रवींद्र रैना ने शराब और तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 09 मई (हि.स.)।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रवींद्र रैना ने जम्मू-कश्मीर में शराब और सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नशा समाज, विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

रवींद्र रैना ने कहा कि शराब और तंबाकू जैसी आदतें परिवारों को तोड़ रही हैं और सामाजिक ढांचे को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाना है तो इन उत्पादों पर सख्त रोक जरूरी है।

उन्होंने प्रशासन और नीति-निर्माताओं से अपील की कि जम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ एक व्यापक नीति बनाई जाए और इस दिशा में कठोर कदम उठाए जाएं।

रैना ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान और सख्त कानून दोनों की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में आगे बढ़ सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story