राजौरी में भारी बारिश के कारण घर ढहा, एक महिला की मौत, दो घायल
Jul 25, 2026, 17:09 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
राजौरी, 25 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना भाटियान गांव में हुई, जहां लगातार बारिश के कारण मकान ढह गया। मृतक महिला की पहचान भाटियान गांव के अब्दुल रहमान की पत्नी शाहिद परवीन के तौर पर हुई है। घायल परिवार के दो सदस्यों को मलबे से निकालकर सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी ले जाया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

