राणा ने डॉ. फारूक अब्दुल्ला से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
राणा ने डॉ. फारूक अब्दुल्ला से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

राणा ने डॉ. फारूक अब्दुल्ला से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

जम्मू, 03 अप्रैल (हि.स.)। जल शक्ति, वन, पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने शुक्रवार को जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस दौरान राणा ने अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समावेशी विकास और आम जनता के कल्याण के लिए विभिन्न स्तरों पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुलाकात के दौरान राणा ने डॉ. अब्दुल्ला को “शाहान-ए-गुज्जर”, जिसमें गुज्जर समुदाय के इतिहास का उल्लेख है, तथा “शख्स, शख्सियत और खिदमात” (लेखकरू डॉ. मसूद ए. चैधरी) की प्रतियां भी भेंट कीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story