रामबन में टाटा सूमो के सड़क से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
Nov 3, 2026, 11:41 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामबन,03 नवंबर (हि.स.)।
मंगलवार सुबह जम्मू कश्मीर के रामबन में चाका सरबगनी बस स्टैंड के पास एक टाटा सूमो के सड़क से फिसलकर नीचे गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
एक अधिकारी ने समाचार बताया कि एक मोड़ से गुजरते समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सड़क से फिसलकर नीचे गिर गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि बचाव अभियान अभी भी जारी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

