रामबन के चंदरकोट के पास एक बस के दूसरी बस से टकराने से 8 यात्री मामूली रूप से घायल

WhatsApp Channel Join Now

रामबन, 13 जुलाई (हि.स.)।

सोमवार को रामबन ज़िले में चंदरकोट लंगर पॉइंट के पास दो बसों की टक्कर में ड्राइवर समेत कम से कम आठ लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब एक बस के ब्रेक फेल हो गए और वह लंगर पॉइंट के पास दूसरी बस से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि यात्रियों को मामूली चोटें आईं जबकि जिस बस के ब्रेक फेल हुए थे उसका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल रामबन ले जाया गया।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story