रामबन पुलिस ने गुंड तेथर में गश्त के दौरान हेरोइन जैसा पदार्थ किया बरामद

WhatsApp Channel Join Now

रामबन, 17 अक्टूबर (हि.स.)।जवाहर टनल पुलिस चौकी की एक गश्ती टीम ने 16 और 17 अक्टूबर, 2026 की दरमियानी रात को पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित गश्त के दौरान गुंड तेथर में सड़क किनारे खड़ी हुंडई वेन्यू (पंजीकरण संख्या जेके01एएक्स 4904) देखी जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने पॉलीथीन रैपिंग के वजन सहित लगभग 33.5 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया। इस संबंध में बनिहाल पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/22/29 के तहत मामला एफआईआर संख्या 236/2026 दर्ज की गई है और कानून के अनुसार आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762433 Articles

Share this story