रमन भल्ला ने नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 30 मई (हि.स.)।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्लां ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र की भाजपा सरकार पर नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

रमन भल्ला ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावे करती है लेकिन बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने इन दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि अब भर्ती और परीक्षा प्रक्रियाओं में सेना जैसी संस्थाओं की मदद लेने की नौबत आ गई है जो सरकार की विफलता को दर्शाता है। भल्ला ने केंद्र सरकार से युवाओं के हितों की रक्षा करने और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story