ईद ए मिलाद उन नबी पर कठुआ में निकली रैली, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
ईद ए मिलाद उन नबी पर कठुआ में निकली रैली, आपसी भाईचारे का दिया संदेश


कठुआ, 26 अगस्त (हि.स.)। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर बुधवार को कठुआ में मुस्लिम समुदाय की ओर से धार्मिक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, सौहार्द, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों ने धार्मिक नारों के साथ समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का संदेश इंसानियत, भाईचारे और शांति का संदेश है। सभी समुदायों को मिल-जुलकर समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से भी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। शांतिपूर्ण माहौल में रैली संपन्न हुई। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story