ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर एसएसपी कठुआ ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं
कठुआ, 26 अगस्त (हि.स.)। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा, आईपीएस ने जिला पुलिस कठुआ के सभी अधिकारियों एवं जवानों की ओर से जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुलिस शहीदों के परिवारों तथा सेवारत और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को भी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई दी।
एसएसपी मोहिता शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व समाज में आपसी भाईचारे, एकता, सद्भाव और मिल-जुलकर रहने की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों के उज्ज्वल एवं सुखमय जीवन की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

