महाराजा हरि सिंह पर कथित टिप्पणी के विरोध में राजपूत समाज का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 16 जुलाई (हि.स.)।

महाराजा हरि सिंह को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के एक नेता के कथित बयान के विरोध में राजपूत समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि महाराजा हरि सिंह का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने संबंधित नेता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना था कि महाराजा हरि सिंह के योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रदर्शन में युवा राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरिंद्र सिंह गिल्ली और युवा नेता प्रताप सिंह जम्मवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि महाराजा हरि सिंह के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story