जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए राजौरी में प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

राजौरी, 05 अगस्त (हि.स.)।

अनुच्छेद 370 हटाए जाने की आज सातवीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को राजौरी के अंबेडकर पार्क में विधायक थन्नामंडी मुज़फ्फर इकबाल खान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और विशेष दर्जे की बहाली की मांग उठाई।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करना लोकतांत्रिक अधिकारों और जनता की आकांक्षाओं से जुड़ा मुद्दा है।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story