राजौरी के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की
राजौरी, 17 अगस्त (हि.स.)।
सेवा भर्ती नियमों (एस.आर.आर.) को अंतिम रूप देकर अधिसूचित करने की मांग को लेकर जी.एम.सी. राजौरी के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि वर्ष 2019 से लंबित भर्ती नियमों के कारण उनकी पदोन्नति एवं करियर प्रगति प्रभावित हो रही है।
कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा हालांकि आपातकालीन और जीवनरक्षक चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं जारी रहेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

