दिवाली से पहले राजौरी जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध

WhatsApp Channel Join Now

राजौरी, 05 नवंबर (हि.स.)। दिवाली से पहले राजौरी जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। विक्रेताओं को वैध अनुमति प्राप्त करने और अनिवार्य सुरक्षा उपायों का पालन करने के बाद ही निर्धारित स्थानों पर पटाखे बेचने की अनुमति दी गई है। राजौरी शहर में पुराने बस स्टैंड को पटाखों की बिक्री के लिए अधिकृत स्थान घोषित किया गया है जबकि अनाधिकृत स्थानों पर बिक्री करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये प्रतिबंध पटाखों की बिक्री को विनियमित करने और त्योहार के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर जिसमें बिना अनुमति के या निर्धारित क्षेत्र के बाहर पटाखे बेचना शामिल है कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772689 Articles

Share this story