नितिन नवीन के जन्मदिन पर राजीव जसरोटिया का संदेश-“संगठन प्रथम” नेतृत्व की सराहना

WhatsApp Channel Join Now
नितिन नवीन के जन्मदिन पर राजीव जसरोटिया का संदेश-“संगठन प्रथम” नेतृत्व की सराहना


कठुआ, 23 मई (हि.स.)। जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

अपने संदेश में जसरोटिया ने कहा कि नवीन का “संगठन पहले” और “कार्यकर्ता पहले” का दृष्टिकोण पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि “नेशन फर्स्ट” और “अंत्योदय” के सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। विधायक ने माता वैष्णो देवी से नितिन नवीन के लंबे, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन जनता से और अधिक जुड़ा है तथा पार्टी राष्ट्र सेवा के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर जसरोटा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story